सुलतानपुर : अवमानना केस में वारंट पर अमेठी डीएम ने किया सरेंडर, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के अवमानना मामले में जारी जमानती वारंट पर अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा के माध्यम से सरेंडर किया। सीजेएम नवनीत सिंह ने बंध पत्र दाखिल करने पर डीएम को रिहा कर दिया। हाईकोर्ट में याची धनंजय कुमार श्रीवास्तव ने रूपये अदायगी से जुड़े मामले में डीएम संजय चौहान की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर उनके खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है। 

आदेश के अनुपालन में लापरवाही पाए जाने और हाजिर नहीं होने पर पर हाईकोर्ट ने 18 फरवरी को डीएम के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर नौ मार्च को व्यक्तिगत उपस्थिति व अनुपालन का हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। वारंट पर डीएम शुक्रवार कोर्ट में हाजिर हुए तो कोर्ट ने उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया।

संबंधित समाचार