होली पर 7 दिवसीय लघु खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी, मंत्री राकेश सचान ने किया उद्घाटन
लखनऊ, अमृत विचार : होली के अवसर पर उप्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा 20 से 26 फरवरी 2026 तक 7 दिवसीय लघु खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। डालीबाग स्थित खादी भवन परिसर में प्रदर्शनी का उद्घाटन विभागीय मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
15.jpg)
खादी मंत्री ने शुक्रवार को उद्घाटन करने के बाद कहा कि खादी को जन-जन तक पहुंचाना और स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 मंडलों में आयोजित प्रदर्शनियों में 1953 स्टॉलों के माध्यम से 3949.49 लाख रुपये की बिक्री हुई, जबकि खादी महोत्सव-2025 में 3.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई।
14.jpg)
प्रदर्शनी में 40 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हर्बल गुलाल, शहद, आंवला उत्पाद, वस्त्र एवं हस्तशिल्प सामग्री उपलब्ध है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव अनिल सागर सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
