सिंगाही में बवाल: मूक बधिर थारू बच्ची से गैंगरेप के विरोध में सड़क पर उतरे लोग
बजरंग दल क़े कार्यकर्ताओं ने परिजनों संग क्लेश हरण चौराहे किया जाम
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना सिंगाही क्षेत्र में दस वर्षीय थारू बालिका से गैंगरेप के बाद रविवार को क्षेत्र में भारी बवाल हो गया। आक्रोशित राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों और पीड़ित परिवार के साथ सड़कों पर उतर आए और क्लेश हरण चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह से लोगों को शांत कराया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। स्थिति को देखते हुए जिले के तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई। करीब डेढ़ घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा।
मूकबिधर मंदबुद्धि की दस साल की बालिका से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर थाना सिंगाही क्षेत्र में रविवार को भारी बवाल हुआ। घटना से आक्रोशित राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों और परिजनों के साथ क्लेश हरण चौराहे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। सूचना पर एसडीएम के साथ पुलिस अधिकारी और तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह से लोगों को शांत कराया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक मार्ग पर जाम लगा रहा। स्थिति को देखते हुए जिले के तीन थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई।

शनिवार को एक दस साल किशोरी अपने फूफा के घर एक समारोह में शामिल होने गई थी। गांव के ही जावेद उसे अपने एक साथी की मदद से उसे उठा ले गया और पास के ही गन्ने के खेत में दुष्कर्म किया था। बताते हैं कि दूसरा आरोपी छोटू खेत के बाहर खड़ा रहा। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। सूचना पर देर रात एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एएसपी पूर्वी पवन गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ताबड़तोड़ दबिश दी। मुख्य आरोपी जावेद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी छोटू की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। बवाल की आशंका को देखते हुए रात में ही सिंगाही पुलिस अलर्ट हो गई थी और गांव में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
रविवार को घटना से आक्रोशित राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों और बालिका के परिवार के लोगों के साथ क्लेश हरण तिराहे पर जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारी गिरफ्तार मुख्य आरोपी को परिवार के सामने लाने, उसके घर पर बुलडोजर चलाने और कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। चक्का जाम और प्रदर्शन की सूचना पर सिंगाही के साथ ही तिकुनिया और निघासन पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया। एसडीएम निघासन राजीव निगम, सीओ शिवम कुमार आदि पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे तक चले मान मनौव्वल चलता रहा। अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

सिंगाही-बेलरायां मार्ग पर लगा लंबा जाम
क्लेशहरण तिराहे पर चक्का जाम होने से सिंगाही-बेलरायां और तिकुनिया मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बसों के साथ ही कार और दोपहिया वाहन भी जाम में फंस गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब चक्का जाम समाप्त हुआ। तब आवागमन शुरू हो गया। जाम लगने के कारण वाहन चालकों और यात्रियों का काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। पुलिस को भी जाम खुलवाने में काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ा।
दुष्कर्म पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती
ग्रामीणों ने बताया कि दुष्कर्म का शिकार बनी मंदबुद्धि व मूकबधिर 10 साल की थारू बालिका की हालत शनिवार देर रात बिगड़ गई। उसे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ आधी रात मौके पर पहुंची एसपी डॉ ख्याति खरे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से जानकारी की ओर पीड़ित बालिका का हाल जाना। पुलिस ने आनन-फानन में बालिका को पहले निघासन सीएचसी भेजा, लेकिन हालत खराब होने पर उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

परिजनों की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। रविवार को पुलिस ने आरोपी जावेद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस अभिरक्षा में निघासन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। - पवन गौतम एएसपी।
