हरदोई के BSA पर लापरवाही के आरोप: प्रशासन ने शुरू की विभागीय जांच, जानिए मामला  

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: विभागीय कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए शासन ने हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ जांच बैठा दी है। उनके विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है। प्रथमदृष्टया जांच में बीएसए को कई मामलों में दोषी पाया गया है।

इनमें साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा से संबंधित पत्रावलियों को छह महीने की देरी से प्रस्तुत करना, जेम पोर्टल पर निर्धारित बिड प्रक्रिया का उल्लंघन कर सीधे खरीद की संस्तुति करना, आंगनबाड़ी एजुकेटर व एआरपी की नियुक्ति प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब, तथा तकनीकी बिड से जुड़ी महत्वपूर्ण बैठकों में अनुपस्थित रहना शामिल है। 

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बीएसए हरदोई के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में बिजली समस्याओं पर लगेगा ब्रेक: बनेगा नया अत्याधुनिक कंट्रोल रूम, शिकायत दर्ज करा सकेंगे उपभोक्ता

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

वाराणसी : सपा नेता संदीप सिंह को स्लो प्वाइजन देने के आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच, जानें मामला
पूर्वोत्तर रेलवे ने बनाया रिकॉर्ड : वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा, 21% की बढ़ोतरी
बुनकर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार : सीएम योगी बोले- बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता
6 टीमें, छह दिन तक हाई वोल्टेज मुकाबला... यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का आगाज, काशी किंग्स vs गोरखपुर राउडीज़ का मैच
पुडुचेरी चुनाव : थिरुकन्नूर मतदान केंद्र पर भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठी चार्ज