IND vs WI T20 WC : भारत ने जीता टॉस, वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला
कोलकाता : भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के 'करो या मरो' के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद कहा कि विकेट अच्छी है और बाद में ओस की संभावना को देखते हुए उन्होंने चेज करने का फ़ैसला किया है।
सूर्यकुमार ने कहा कि टीम में माहौल अच्छा है और पिछले मुक़ाबले में उनकी टीम ने सभी बॉक्स टिक किए थे। भारत के एकादश में कोई बदलाव नहीं है। वेस्ट इंडीज के कप्तान शाई होप ने कहा कि वह भी पहले गेंदबाज़ी करते। होप ने कहा कि उनके दल में ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत में काफ़ी क्रिकेट खेल चुके हैं और वह उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहेंगे। वेस्टइंडीज़ में एक बदलाव है, अक़ील हुसैन की वापसी हुई है और ब्रैंडन किंग एकादश से बाहर हैं।
टीमें
वेस्टइंडीज़: 1 शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), 2 रॉस्टन चेज़, 3 शिमरॉन हेटमायर, 4 रॉवमन पॉवेल, 5 शेरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, 6 रोमारियो शेफ़र्ड, 7 जेसन होल्डर, 8 अकील हुसैन, 9 मैथ्यू फ़ोर्ड, 10 गुडाकेश मोती, 11 शमार जोसेफ़
भारत : 1 अभिषेक शर्मा, 2 संजू सैमसन (विकेटकीपर), 3 इशान किशन, 4 तिलक वर्मा, 5 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 6 हार्दिक पंड्या, 7 शिवम दुबे, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 जसप्रीत बुमराह, 11 वरुण चक्रवर्ती
