Moradabad: दूषित हुई महानगर की हवा, वायु गुणवत्ता सूचकांक हुआ धड़ाम

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। होलिका दहन के बाद महानगर की हवा प्रदूषित हो गई। महानगर के कई प्रमुख क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। इससे अस्थमा व सांस संबंधित बीमारियों के मरीजों को दिक्कत हुई।

वायु गुणवत्ता सूचकांक का औसत 133 रहा जो खराब श्रेणी में माना जाता है। चक्कर की मिलक क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक 131, चौधरपुर में 136, हरथला में 129, हयात नगर में 134, कांशीराम नगर में 134, खुशहालपुर में 134, कोठीवाल नगर में 144, लाजपतनगर में 134, दिल्ली रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में 126 वायु गुणवत्ता रिकॉर्ड किया गया। इन सभी स्थानों की वायु प्रदूषित होने से खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। 

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता अभिषेक कुमार का कहना है कि जिस क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर अधिक होता है वहां पर वाटर स्प्रिंकलर से पानी का छिड़काव कराया जाता है। महानगर की प्रमुख सड़कों व पॉश कॉलोनियों के आसपास वाटर स्प्रिंकलर से प्रतिदिन छिड़काव कराया जाता है। इसके अलावा शहर की सड़कों की मैकेनिकल स्वीपिंग भी कराई जाती है। ग्रीन बेल्ट का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है। लोगों से अपील है कि वह प्रदूषण फैलाने वाले कारणों से बचें। पर्यावरण संरक्षण में नगर निगम के प्रयासों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएं।

सूचकांक की कैटेगरी
0-50 खराब
50-100 मॉडरेट
100-150 पूअर (खराब)
150-200 अनहेल्दी

संबंधित समाचार