Barabanki Crime News : बाराबंकी में फंदे से लटकता मिला 5 लोगों का शव, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बाराबंकी, अमृत विचार। शराब का नशा, कहीं घरेलू कारण तो कहीं कहासुनी के चलते पांच लोगों के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। अपनों को खोने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामसनेहीघाट प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दयारामपुरवा निवासी राजपाल पुत्र राम बहादुर 55 ने फांसी लगाकर जान दे दी। 

पुलिस ने घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने मौके पर पहुंचकर गहन जांच-पड़ताल की। मृतक के पुत्र रवि प्रताप ने बताया कि उनके पिता ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार दोपहर वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले और रात में वापस लौट आए थे।  गुरुवार सुबह भोर के समय घर के आंगन में लगे जाल से उनका शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार राजपाल को शराब पीने की लत थी और बताया जा रहा है कि बुधवार को भी उन्होंने शराब का सेवन किया था। 

हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव में गुरुवार की सुबह बाग में एक युवक का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक इसी गांव का सुरेंद्र कुमार पुत्र मौनी 20 वर्ष बताया जा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि युवक अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था। अभी एक सप्ताह पहले ही गाँव लौटा था, वह शराब के नशे का आदी था। मां बाप की बचपन में मौत के बाद दादी ने पाला पोसा। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर रात नशे में ही घर आया और थोड़ी देर बाद वापस चला गया। गुरुवार सुबह गाँव के ही सिटकरी लाल की बाग में आम के पेड़ से बने फंदे से लटकता मिला।


कोठी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के इनायतपुर मजरे सादुल्लापुर गांव निवासी रामसागर का 28 वर्षीय पुत्र गुड्डू घरेलू कल से तंग आकर देर रात घर से लापता हो गया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि गांव से कुछ दूर स्थित बाग में गुड्डू का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। ग्रमीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। निन्दूरा प्रतिनिधि के अनुसार बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र के आक्षेपुर गांव में गुरुवार सुबह बाग में आम के पेड़ से गांव के ही रजनीकांत रावत (20) पुत्र बिहारी रावत का शव लटका मिला। युवक द्वारा आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता सके। 

उधर घुंघटेर कोतवाली क्षेत्र के उधापुर गांव निवासी राजेश कुमार के 14 वर्षीय पुत्र श्यामू रावत का शव गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की होली के कपड़े खरीदने को लेकर अपने पिता से कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह मंगलवार की दोपहर घर में रखा मोबाइल फोन और दो हजार रुपये नकद लेकर घर से लापता हो गया था।

संबंधित समाचार