UPSC Result : यूपीएससी की परीक्षा में जामिया की आरसीए का जलवा, इस बार भी 38 अभ्यर्थियों का चयन
लखनऊ, अमृत विचार। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में एक बार फिर दिल्ली की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी- जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल एकेडमी कोचिंग (आरसीए) का जलवा कायम है। आरसीए में सिविल सेवा की तैयारी करने वाले 38 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है। सिविल सेवा की महंगी निजी कोचिंग संस्थानों की अपेक्षा आरसीए का रिजल्ट शानदार रहा है।
यूपीएससी ने शुक्रवार को 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक प्राप्त की है। आरसीए के एआर राजा मोहिद्दीन ने ऑल इंडिया 7वीं रैंक पाकर टॉप टेन लिस्ट में जगह बनाई है। परिणाम घोषित होने के बाद आरसीए ने अपनी कोचिंग के चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

यूपीएससी में इस बार 958 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इसमें इंडियन एडिनिस्ट्रेटि सर्विस के लिए 180, इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए 50 और इंडियन पुलिस सर्विस के लिए 150 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इसके अलावा 507 अभ्यर्थी केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप-ए में चयनित हुए हैं। ग्रुप-बी सेवाओं के लिए 195 का चयन हुआ है।
यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठत और कठिन परीक्षा है। जिसके जरिये आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के ग्रुप-ए और ग्रुप-बी के लिए अफसरों का चयन किया जाता है। इस प्रतिष्ठत परीक्षा में छात्रों से लेकर अभिभावकों तक में जबरदस्त क्रेज रहता है। यही कारण है जब भी यूपीएससी का परिणाम घोषित होता है-देश भर में जश्न की बहार छा जाती। सफलता और संघर्ष के किस्से आम होते हैं।
