Ayodhya Transfer: 27 उप निरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र, 11 चौकी प्रभारी इधर से उधर

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

पुलिस लाइन में तैनात तीन दारोगा को मिला चौकी का प्रभार

अयोध्या, अमृत विचार। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने शुक्रवार को 27 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। इनमें 11 चौकी प्रभारी भी है, जिन्हें इधर से उधर किया गया है।

सिविल कोर्ट चौकी प्रभारी अशोक कुमार को चौकी प्रभारी सिविल लाइन, एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी संजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी नवीन मंडी, थाना आरजेबी में तैनात आलोक सिंह को चौकी रामनगर का प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में कोतवाली अयोध्या में तैनात आशीष सिंह को चौकी प्रभारी सहादतगंज, थाना हैदरगंज में तैनात बुद्धिमान सिंह को चौकी प्रभारी चौरे बाजार, नयागंज चौकी प्रभारी शिवेंद्र पाल को चौकी प्रभारी बारुन, थाना खंडासा में तैनात अभिषेक सिंह को चौकी प्रभारी एनडी यूनीवर्सिटी, थाना पूराकलंदर में तैनात अमरेंद्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी गंजा, कोतवाली रुदौली में तैनात विपिन श्रीवास्तव को चौकी प्रभारी शाहगंज बनाया गया है।
थाना महराजगंज में तैनात उप निरीक्षक आकाश शुक्ला को सुचितागंज चौकी प्रभारी, शाहगंज चौकी प्रभारी शाहगंज राममूर्ति कनौजिया को देवकाली चौकी प्रभारी, देवकाली चौकी प्रभारी शेषनाथ सिंह को थाना गोसाईगंज का एसएसआई, कोतवाली रुदौली में तैनात गजेंद्र कुमार को सैदपुर चौकी प्रभारी, सैदपुर चौकी प्रभारी रवींद्र सिंह को कोतवाली रुदौली में तैनात किया गया है। वहीं चौकी प्रभारी गंजा जय किशन यादव को एयरपोर्ट सुरक्षा प्रभारी, कोतवाली बीकापुर में तैनात आफताब अंसारी को गयासपुर चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन में तैनात प्रशांत वर्मा को सिविल कोर्ट का चौकी प्रभारी, थाना कैंट में तैनात चंद्र मोहन शुक्ल को चौकी प्रभारी रिकाबगंज, थाना तारुन में तैनात रवि कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी नयागंज, चौकी प्रभारी अलीगढ़ राणा दिग्विजय सिंह को चौकी प्रभारी हैरिग्ंटनगंज, चौकी प्रभारी हैरिग्ंटनगंज आशीष सिंह को चौकी प्रभारी अलीगढ़, थाना हैदरगंज में तैनात शिव आशीष भारती को कुचेरा बाजार चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसी क्रम में गयासपुर चौकी प्रभारी विक्रम सिंह को तरौली बाजार चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन में तैनात अजीत पासवान को चौकी प्रभारी कर्मा, पुलिस लाइन में तैनात राजेश पटेल को चौकी प्रभारी सरियावां, चौकी प्रभारी खंडासा मनोज त्रिपाठी को चौकी चौक प्रभारी व थाना रौनाही में तैनात बृजेंद्र नाथ मिश्र को चौकी प्रभारी खंडासा बनाया गया है।

संबंधित समाचार