CM योगी ने भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत को दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्र निर्माण में दिया प्रेरणादायी योगदान

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ राजनेता, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री 'भारत रत्न' पंडित गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में स्थापित करने में पंडित पंत का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और स्मरणीय है। उनका राष्ट्रवादी चिंतन तथा 'राष्ट्र प्रथम' की पावन भावना हम सभी के लिए सदैव मार्गदर्शक बनी रहेगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का त्याग, समर्पण और राष्ट्र सेवा का आदर्श आने वाली पीढ़ियों को भी देश के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। गौरतलब है कि उनका जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा (उत्तराखंड) में हुआ था। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से वकालत की शिक्षा ग्रहण की और 1909 में पेशे से वकील बने। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने नमक सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की। वे 1925 में काकोरी कांड के क्रांतिकारियों के वकील भी रहे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

केजीएमयू में खून की कमी से टालने पड़ रहे ऑपरेशन, प्रशासन ने लोगों से की रक्तदान की अपील
''स्वतंत्रता सेनानी से UP के विकासदूत तक रहा गोविंद बल्लभ पंत का सफर'' बोले CM योगी- जीबी पंत का दृष्टिकोण करता रहेगा उत्तर प्रदेश के विकास का मार्गदर्शन
मनमाने तरीके से बिजली का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे कर्मचारी: देना होगा हिसाब, फिजूल बर्बादी नहीं तो बिल में राहत भी मिलेगी
Uttrakhand: भीमताल, नौकुचियाताला, कमलताल झीलों का होगा सौंदर्यीकरण
लखनऊ में स्कूलों के बंद होने के समय नहीं लगेगा जाम: यातायात व्यवस्था सुधारने की पहल, 97 ट्रैफिक मार्शल किए गए प्रशिक्षित