CISCE, ISC 2026 Result : दसवीं में सेंट मारिया की प्राजना पाराशरी 99.60 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉपर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (CISCE) ने गुरुवार को 10वीं (CISCE) और 12वीं (ISC) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। बरेली में सेंट मारिया गोरेटी की प्राजना पाराशरी ने 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ हाईस्कूल में जिले में टॉप किया है। जीपीएम की इफरा कुलशुम ने 98.4 अंक हासिल किए हैं। जिले की टॉप 10 सूची तैयार की जा रही है, जिसे जल्द अपडेट किया जाएगा। 

601

इंटरमीडिएट में सेंट मारिया की आर्या शाही को 97.25 प्रतिशत अंक मिले हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों में जश्न छा गया है। विद्यार्थी, टीचर और अभिभावक, रिजल्ट देखने को लेकर उत्साहित रहे। 

सेंट मारिया, जीपीएम समेत सभी विद्यालयों में रिजल्ट देखने की व्यवस्था की गई थी। टॉपर्स को लेकर हर किसी में ज्यादा दिलचस्पी देखी गई। फिलहाल विद्यालय अभी जिले के टॉपर्स और टॉप 10 की सूची तैयार करने में जुटे हैं। 

इंटरमीडिएट में सेंट मारिया से आर्या शाही ने 97.25 फीसदी अंक हासिल किएं हैं।

संबंधित समाचार