T20 World Cup Final : फाइनल में भारत ने खड़ा किया रनों का हिमालय, न्यूजीलैंड को दिया 256 रनों का विशाल लक्ष्य
अहमदाबाद। संजू सैमसन (89), इशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने रविवार को टी-20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बल्लेबाजी करने उतरी भारत के लिए अभिषेक शर्मा और संजूसैम तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 7.1 ओवर में 98 रन जोड़े। आठवें ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र ने अभिषेक शर्मा को विकेट के पीछे कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया। अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 52 रन बनाये।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये इशान किशन संजूसैमन के साथ दूसरे विकेट लिये 105 रनों की साझेदारी की। जिमी नीशम ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन को बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। संजूसैमन ने 46 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के उड़ाते हुए 89 रनों पारी खेली।
इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इशान किशन और आखिरी गेंद पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (शून्य) को आउट कर न्यूजीलैंड की मैच में वापसी कराई। इशान किशन ने 25 गेंदों में चार चौके और चार छक्के लगाते हुए 54 रनों की पारी खेली। 19वें ओवर में मैट हेनरी ने हार्दिक पंड्या को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया।
हार्दिक पंड्या ने 13 गेंदों में एक चौका और एक छक्का उड़ाते हुए 18 रन बनाये। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 255 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। शिवम दुबे ने आखिरी ओवर कर रहे जिमी नीशम के ओवर में 24 रन ठोक कर भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचाया।
शिवम दुबे ने आठ गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 28 रनों की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड के लिए जिमी नीशम ने तीन विकेट लिये। रचिन रवींद्र और मैट हेनरी ने एक- एक बल्लेबाज को आउट किया।
