Moradabad: असद हत्याकांड में मुख्य आरोपी पकड़ से दूर, दबिश से पहले हो जाते हैं फरार
मुरादाबाद, अमृत विचार। नागफनी क्षेत्र में 27 फरवरी को हुई असद की हत्या के मामले में अब तक पुलिस मुख्य आरोपी और उसके दोनों बेटों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। इनमें एसओजी टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। लेकिन आरोपी का पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
हत्यारोपी तीनों पिता पुत्र पुलिस से आगे चल रहे हैं। पुलिस जहां दबिश देती है वह पहले ही गायब हो जाते हैं।थाना नागफनी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पीड़ित के घर पर भी घटना के बाद से ही पुलिस सतर्कता बढ़ाई गई है।
