Rampur : कड़ी सुरक्षा में अदा की जुमे की नमाज, रास्तों पर पुलिस ने लगा दी बेरिकेडिंग

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के आसपास कड़ी सुरक्षा रही। शहर के मुख्य मार्गों पर बेरिकेडिंग लगाई गई। थाना प्रभारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। शहर की जामा मस्जिद के आसपास महिला पुलिस बल को भी तैनात किया गया।

नवाब गेट से निकलकर एसबीआई तिराहे पर बेरियर लगाकर ट्रैफिक को जिला अस्पताल की ओर डायवर्ट कर दिया गया। मिस्टन गंज चौराहे पर बेरियर लगाकर चूने वाले फाटक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया था। किला पश्चिमी गेट पर बेरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक को मछली बाजार की ओर से पास कराया गया। जच्चा-बच्चा तिराहे पर बेरियर लगाकर जामा मस्जिद की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया। बर्तन बाजार वाले रास्ते पर, पान दरीबा, जामा मस्जिद तिराहा, शाहगाद गेट, बंगला आजाद खां और बाजार नसरुल्लाह खां में बेरियर लगाकर बाजार में जाने वाले ई रिक्शा और चौपहिया वाहनों को रोक दिया गया। शहर की जामा मस्जिद समेत बेरिकेडिंग पर पुलिस बल तैनात रहा।

संबंधित समाचार