काम की बात: ड्राइविंग टिप्स
यू-टर्न लेते समय हमेशा पहले गियर का इस्तेमाल करें। मुड़ने से पहले गाड़ी को थोड़ा बाईं ओर (सफेद पट्टी के पास) ले जाएं ताकि मुड़ने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके। इसी तरह टर्न सिग्नल्स पर मुड़ने से पहले हमेशा इंडिकेटर का प्रयोग करें और शीशों में पीछे से आने वाले वाहनों को देखें। हाईवे पर अपनी लेन में रहें और ओवरटेक करते समय सावधानी बरतें। लंबी यात्रा के दौरान हर तीन घंटे में ब्रेक जरूर लें।
क्लच पैडल की सेटिंग
अगर क्लच पैडल की हाइट और फ्री प्ले सही नहीं है तो कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जैसे क्लच स्लिप होना, गियर बदलने में दिक्कत आना, इंजन पर एक्स्ट्रा दबाव और क्लच प्लेट और अन्य पार्ट्स जल्दी खराब होना। इन समस्याओं को नजरअंदाज करने पर क्लच पूरी तरह खराब हो सकता है। क्लच की लाइफ बढ़ाने के लिए बेवजह क्लच पर पैर रखकर न चलाएं, ब्रेक लगाते समय हर बार क्लच न दबाएं, सिग्नल पर गाड़ी न्यूट्रल में रखें। चढ़ाई पर क्लच की बजाय हैंड ब्रेक का इस्तेमाल करें।
गर्मियों में कार को कोशिश करें कि कवर्ड पार्किंग, पेड़ या बिल्डिंग की छाया में खड़ी करें। इससे कार का केबिन ज्यादा गर्म नहीं होगा। इसी तरह धूप में तपती कार में बैठते ही तुरंत एसी न चलाएं। पहले विंडो नीचे करें या डोर खोलकर एक मिनट रुकें, ताकि अंदर की गर्मी बाहर निकल जाए, इसके बाद एसी चालू करके उसे धीरे-धीरे बढ़ाएं। इसी तरह कार की विंडो पर सनशेड भी लगाकर बाहर की गर्मी रोक सकते हैं।
गर्मियों में कार मेंटेनेंस
कूलेंट स्तर, बैटरी, टायर प्रेशर और एसी की जांच नियमित रूप से करें। डैशबोर्ड को ढकें, और इंजन को ठंडा रखने के लिए सही कूलेंट का इस्तेमाल करें। इंजन को ओवरहीटिंग और पेंट को खराब होने से बचाएं।कूलेंट स्तर, बैटरी, टायर प्रेशर और एसी की जांच नियमित रूप से करें।
कार को छाया में पार्क करें, डैशबोर्ड को ढकें, और इंजन को ठंडा रखने के लिए सही कूलेंट का इस्तेमाल करें। यदि इंजन बहुत गर्म (overheat) हो रहा है, तो कार को सुरक्षित जगह पर रोककर इंजन बंद कर दें। अत्यधिक गर्मी बैटरी को जल्दी खत्म कर सकती है, इसलिए जांच करें और साफ रखें।टायर की हवा न बढ़ाएं। सही अलाइनमेंट और हवा का दबाव टायर फटने से रोकता है।एसी के फिल्टर को साफ करवाएं ताकि कूलिंग बेहतर हो।
