Vietnam President India Visit: PM मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली आ रहे हैं राष्ट्रपति टो लाम, द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा सहयोग पर होगी महाचर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। पांच मई को भारत की तीन दिन की राजकीय यात्रा पर आएंगे। वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव टो लाम की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही है। उनके साथ वियतनाम सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है। इसके अलावा वियतनाम के राष्ट्रपति के साथ एक सशक्त व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आएगा।

इस वर्ष अप्रैल में वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद टो लाम की यह भारत की पहली राजकीय यात्रा होगी। राष्ट्रपति टो लाम का 06 मई को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति टो लाम के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा करेंगे, जो परस्पर हित के हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , राष्ट्रपति टो लाम के साथ बैठक करेंगी। 

अन्य भारतीय गणमान्य व्यक्तियों के भी श्री टो लाम से मिलने की अपेक्षा है। श्री टो लाम अपनी भारत यात्रा के दौरान बोधगया और मुंबई का भी दौरा करेंगे। भारत और वियतनाम के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध हैं, जो वर्षों के दौरान लगातार गहरे हुए हैं। 

राष्ट्रपति टो लाम की यह यात्रा उस विशेष अवसर के साथ मेल खाती है, जब दोनों देश 2016 में प्रधानमंत्री मोदी की वियतनाम यात्रा के दौरान सहमत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर की मना रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि नेताओं के बीच इस संवाद से मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिलेगी और भारत तथा वियतनाम के बीच सहयोग के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

ये भी पढ़ें : 
भारत-इटली के बीच रक्षा सहयोग : रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेट्टो से मिलेगें राजनाथ सिंह, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

 

 

संबंधित समाचार