यूपी के युवाओं के लिए बड़ा मौका : लखनऊ, झांसी और वाराणसी में लगेंगे रोजगार मेले, 100 से अधिक Companies-Employers आमंत्रित 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें कौशल के आधार पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में उप्र. कौशल विकास मिशन द्वारा मार्च माह में प्रदेश के तीन प्रमुख शहर लखनऊ, झांसी और वाराणसी में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

कौशल विकास मिशन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 18 मार्च को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रोजगार मेला आयोजित होगा। इस मेले में लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बरेली मंडल के अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 24 मार्च को झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें झांसी, चित्रकूट और आगरा मंडल के युवा शामिल होंगे। 

वहीं 25 मार्च को वाराणसी स्थित राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि रोजगार मेलों के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं और कंपनियों को एक मंच पर लाकर चयन प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है। मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि इन रोजगार मेलों में 100 से अधिक कंपनियों और नियोक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :
SI Exam : अभ्यर्थियों के लिए अयोध्या डिपो की 155 बसें ऑन रोड, परीक्षा को लेकर परिवहन निगम की तैयारी 

संबंधित समाचार