बुद्धि विहार हत्याकांड : दूसरे धर्म की प्रेमिका से नहीं हुई शादी, हार्दिक करने लगा था बहन से नफरत
मुरादाबाद, अमृत विचार। बहन की हत्या करने वाले भाई को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बहन पर चाकू से हमला करने के दौरान हैवान बन गया, उसने 40 वार किए। मां पर भी चाकू से हमला किया, गनीमत रही कि चीख-पुकार सुनकार पड़ोसियों के पहुंच जाने से उनकी जान बच गई। कहा जा रहा है कि दूसरे धर्म की गर्लफ्रेंड से शादी नहीं हो पाई तो वह बहन से नफरत करने लगा था।
थाना मझोला क्षेत्र के बुद्धि विहार सेक्टर दो में गणेश पार्क के नजदीक रहने वाली नीलिमा शर्मा इंश्योरेंस कंपनी में काम करती हैं। जबकि उनके जुड़वा बच्चे बेटा हार्दिक और बेटी हिमशिखा कंपनी में नौकरी करते थे। हिमशिखा आइटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी। हार्दिक पहले गूगल कंपनी में काम करता था। बाद में वह यू-ट्यूबर बन गया। स्थायी नौकरी नहीं होने के कारण वह अवसाद में चल रहा था। होली की छुट्टी में दोनों तीन मार्च को घर आए थे। शुक्रवार को नीलिमा आफिस गई थीं, जबकि हिमशिखा और हार्दिक घर पर ही थी। इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और हैवान बने हार्दिक ने चाकू से बहन पर हमला कर ताबड़तोड़ वार किए। बहन की मौके पर ही मौत हो गई।
कंबल में लपेटा बहन का शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार हार्दिक ने हिमशिखा के चेहरे, गर्दन, पेट, सीने पर 40 बार वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत गई। बहन की मौत होने के बाद शव को कंबल में लपेटकर घर
ऑफिस से मां को गिफ्ट के बहाने बुलाकर लाया
घर से निकलकर सीधे मां के आफिस पहुंचा। आफिस में मां से बोला कि घर उनके लिए गिफ्ट रखा है, जल्दी चलो। मां ने मना किया तो जिद कर उन्हें साथ ले आया। मां जब घर में घुसी तो अंदर का हाल देखकर उनकी चीख निकल गई। इसके बाद हार्दिक ने उन पर भी चाकू से हमला किया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी इकट्ठा होने लगे तो हत्यारा कार में बैठकर फरार हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मां-बेटी को अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में चिकित्सकों ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया। नीलिमा शर्मा का उपचार अभी चल रहा है।
शादी का विरोध करने पर खोया आपा
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में हार्दिक ने बताया कि वह पहले उसके साथ कार्य करने वाली पुणे की युवती से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन दूसरा धर्म की होने के कारण मां और बहन विरोध करती थीं। बताया जा रहा है कि हार्दिक जब शादी के लिए मां और बहन को नहीं मना पाया तो उसका युवती के साथ ब्रेकअप को गया और वह अवसाद में चला गया। बहन ने उसे कई बार समझाया लेकिन उसकी हालत में सुधार भी आया। होली पर घर आने के बाद भी इस बात को लेकर विवाद हुआ। शुक्रवार को फिर से इस बात को लेकर हिमशिखा से झगड़ा हुआ तो वह अपना आपा खो बैठा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बहन की हत्या कर दी। वह मान रहा था कि बहन ही मां को शादी के विरोध के लिए भड़का रही है, इसलिए वह अंदर ही अंदर उससे नफरत करने लगा था।
पड़ोसी भी रह गए स्तब्ध
पड़ोसियों का कहना है कि मां और बच्चों में एक दूसरे काफी लगाव था। हर त्योहार पर बच्चे घर आते और साथ में खुशियां मनाते। साथ ही घूमने भी जाते। हालांकि, हार्दिक लोगों से ज्यादा घुलता मिलता नहीं था। हार्दिक इतना बड़ा कदम उठाएगा यह किसी भरोसा नहीं हो रहा है। वहीं, शुक्रवार को पुलिस ने हार्दिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
