Bareilly : कोर्ट परिसर में दरोगा से भिड़ने पर तीन लिपिक सस्पेंड, होली पर नशे में किया था हंगामा 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। कोर्ट परिसर में होली वाले दिन शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन लिपिकों ने रिमाण्ड ड्यूटी पर आए एक दरोगा से अभद्रता की, दरोगा के विरोध जताते हुए उसके वीडियो बनाने पर उसके साथ लिपिकों ने हाथापाई भी की। इस मामले में जिला जज ने शिकायत मिलने पर तीन लिपिकों के विरुद्ध जांच करायी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीनों को निलम्बित कर दिया है।

कोर्ट सूत्रों के अनुसार होली के दिनों में न्यायालय परिसर में अवकाश था, हालांकि स्पेशल वर्क रिमाण्ड आदि कार्यों के लिए रिमाण्ड मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर मौजूद रहे। बताते हैं कि कोर्ट परिसर में तैनात तीन लिपिक शराब पी रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे दरोगा ने रिमाण्ड बाबत उनसे कुछ पूछा। इस पर लिपिक नशे में अभद्रता करने लगे। कहासुनी बढ़ने और वीडियो बनाने पर लिपिकों ने दरोगा से हाथापाई शुरू कर दी, स्टार नोच लिये। दरोगा और लिपिकों के बीच विवाद काफी देर होता रहा। 

मामला न्यायिक अधिकारियों की जानकारी में आया तो प्रकरण में जांच बैठाई गई। आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने व घटना की सत्यता सामने आने पर जिला जज ने तीन आरोपी लिपिकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई कर दी। मामला शनिवार को कोर्ट परिसर से बाहर आ गया, अब मामले में समझौते का प्रयास किया जा रहा है।

 

संबंधित समाचार