Bareilly : पहले इकरार ने आनंद बनकर बढ़ाई नजदीकी, फिर महिला संग कर डाला रेप 

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

सीबीगंज, अमृत विचार। अपना आनंद नाम बताकर इकरार ने दूसरे समुदाय की महिला के घर आना-जाना शुरू किया। जब उसके आने-जाने का विरोध कर रोक लगाने की कोशिश की गयी तो इकरार ने घर में जबरन घुसकर महिला की बहन के साथ दुष्कर्म किया। महिला की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में दो समुदायों के बीच हालत तनावपूर्ण बने हैं।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के मुताबिक उसका व उसकी बहन का घर एक ही है, दोनों घरों के बीच में एक दीवार बनी हुई है, जिसमें एक गेट बना हुआ है, रिपोर्ट लिखाने वाली महिला के मुताबिक उसकी बहन के पति की करीब सात माह पूर्व मौत हो चुकी है। उसकी बहन के घर अपना नाम आनंद बताने वाला युवक आए दिन आता जाता था, उसकी बहन की गैर मौजूदगी में भी वह पूरे दिन अकेले घर में रहता था। पिछले साल 18 दिसंबर को वह घर में अकेली थी, इसी दौरान अपना नाम आनंद बताने वाला इकरार घर में घुस आया और बुरी नीयत से दबोच लिया। उसके साथ दुराचार कर अश्लील वीडियो बना ली। अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कई बार में उससे 39 हजार रुपए वसूले। एक दिन शाम करीब 6 बजे आरोपी इकरार घर में अकेले आया और नमाज पढ़ने लगा।

पीड़िता ने विरोध किया तो उसने कहा कि वह सभी धर्मों को मानता है, उसका नाम इकरार है। आरोपी ने पीड़िता पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़िता ने यह बात अपनी बहन को बताई, लेकिन उसने सच नहीं माना। महिला की बहन ने अपने पड़ोसियों को पूरी बात बताई, जिसके बाद 12 मार्च को आरोपी युवक फिर उसके घर आया तो पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद से गांव में दोनों समुदाय के बीच तनाव है। सीबीगंज थाना पुलिस ने महिला की बहन की तहरीर पर आरोपी इकरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

संबंधित समाचार