भारतीय लोक संगीत की धरोहर... आज लखनऊ में पद्मश्री बतूल बेगम को मिलेगा लोकनिर्मला सम्मान 2026

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार। प्रख्यात लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी की पहल पर स्थापित संस्था सोनचिरैया की ओर से लोक्निर्मला सम्मान- 2026 का आयोजन 15 मार्च को किया जाएगा। यह आयोजन शाम 6:30 बजे से संगीत नाटक अकादमी में किया जाएगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिष्ठित लोक कलाकार, सांस्कृतिक विशेषज्ञ, विद्वान और कला प्रेमी मौजूद रहेंगे।

इस वर्ष का लोकनिर्मला सम्मान 2026 भजन-मांड परंपरा की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री बतूल बेगम को भारतीय लोक परंपराओं के संरक्षण, संवर्धन और उनके दीर्घकालिक समर्पण के लिए प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में पद्मश्री बतूल बेगम का विशेष गायन भी होगा, साथ ही विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

लोकनिर्मला सम्मान की परंपरा देश की महान लोक कलाकारों को सम्मानित करने की रही है। इस सम्मान की शुरुआत पद्मभूषण तीजन बाई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए गये सम्मान से हुई थी। यह सम्मान पद्मश्री गुलाबो सपेरा, पद्मभूषण शारदा सिन्हा, कर्नाटक की प्रतिष्ठित लोक कलाकार पद्मश्री मंजम्मा जोगती और सुप्रसिद्ध कजरी गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव जी को प्रदान किया जा चुका है। वर्ष 2025 में यह सम्मान उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री डॉ. बसंती बिष्ट को दिया गया था।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

40 साल से RSS व BJP का कार्यकर्ता हूँ, प्रशासन को आपत्ति है तो नोटिस दे... महापौर ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र, जताई नाराजगी
कानपुर : विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
ईरान ने दी जवाबी कार्रवाई की धमकी : ट्रंप ने अमेरिकी सहयोगियों से होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धपोत भेजने का किया आग्रह
SI भर्ती परीक्षा में पहले दिन 1,26,000 हजार अभ्यर्थी रहे गैर हाजिर... पेपर लीक कराने का फर्जी दावा करने वाले तीन गिरफ्तार, सात टेलीग्राम चैनलों पर मुकदमा
परीक्षा के बाद चारबाग स्टेशन पर उमड़ी भीड़... सीट के लिए मारामारी, बस अड्डों पर भी रही भीड़