Bareilly: ईरान-अमेरिका युद्ध का आम आदमी की रसोई पर पड़ा असर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल के युद्ध के चलते बदले अंतर्राष्ट्रीय हालात और तेल बाजार में बढ़ती कीमतों के असर से घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। इसका असर जिले के करीब 10 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। गैस कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 150 रुपये तक की वृद्धि की गई है।

जेल रोड सिविल लाइंस बदायूं की रहने वाली क्षमा ने बताया कि उनके घर पर आए दिन मिलने वाले लोग आते रहते है। एक सिलेंडर लगभग 15 दिन ही चल पाता है। ऐसे में अब 21 दिन बाद सिलेंडर मिलेगा तो हम जैसे कई लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही एक साथ 60 रुपये भी बढ़ाने से हम जैसे हजारों परिवारों पर खर्च का बोझ भी बढ़ेगा। वहीं हरुनगला की रहने वाली रेखा ने बताया कि उनके यहां भी गैस का उपयोग ज्यादा है। उनके यहां भी सिलेडर 15-16 दिन ही चलता है। ऐसे में सिलेंडर बुक करने पर उन्हें भी दिक्कत आएगी साथ ही महंगाई की मार भी झेलनी पड़ेगी। वहीं होटल कारोबारी राजीव पटेल ने बताया कि उन्हें कॉमर्शियल सिलेंडर 150 रुपये महंगा मिलेगा तो उन्हें भी कई चीजों के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। इससे हमारे कारोबार पर भी फर्क पड़ेगा।

अब 931 रुपये का मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर
डीएसओ मनीष कुमार ने बताया कि बरेली में अब घरेलू सिलेंडर 60 रुपये बढ़ी दर के बाद 931 रुपए का मिलेगा। वहीं कॉमर्शियल सिलिंडर अलग अलग कंपनियों के आते है। उसमें कंपनी अपने हिसाब से रुपये बढ़ाती है। उसके बारे में कंपनी ही तय करेगी कि वह उसे कितने रुपये बढ़ाएगी। डीएसओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि करीब दस लाख एलपीजी उपभोक्ता जिले में हैं। जिले में सिलेंडर और पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं है। गैस सिलेंंडर खत्म होने पर आपूर्ति की जाएगी।

 

संबंधित समाचार