गैस संकट में भी नहीं रुका खिलाड़ियों का खाना: लखनऊ में भट्ठियों पर पक रहा के खेल छात्रावास में 440 प्रतिभाओं का भोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते खेल विभाग के छात्रावास के खिलाड़ियों का भोजन कोयले व लकड़ी से भटि्ठयों पर पकाया जा रहा है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित मेस का किचन की सीढ़ियों पर भट्ठियां लगाई गई हैं। स्टेडियम में तैराकी छात्रावास और हॉकी छात्रावास गोमती नगर के विजयंत खंड में है। दोनों ही छात्रावास में रहने वाले प्रशिक्षु खिलाड़ियों यहीं पकाया जाता है।

इसके अलावा राज्य स्तरीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने आईं प्रदेश की 24 टीमों के खिलाड़ियों भी स्टेडियम में ठहरे हैं। उनका भोजन भी यहीं पकाया जा रहा है। लगभग 440 खिलाड़ियों का भोजन इस समय भट्ठियों पर ही बन रहा है। खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने सेदो से तीन भट्ठियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। भट्ठियों पर खाना पकाने में अधिक समय लग रहा है।

मेस संचालकों ने बताया कि गैस सिलेंडर से खाना जल्दी और आसानी से बन जाता था, जबकि भट्ठियों पर समय लगता है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा ने कहा कि फिलहाल व्यवस्था किसी तरह चल रही है। आगे दिक्कत बढ़ेगी तो उस हिसाब से आवश्यक निर्णय लिया जाएगा।

 

संबंधित समाचार