यूपी में कृषि-शिक्षा को मिली बड़ी सौगात: 49.81 करोड़ का बजट मंजूर, नरेंद्र देव यूनिवर्सिटी में 250 सीटों का बनेगा नया छात्रावास

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

किसानों को उन्नत बीज देने और मिट्टी परीक्षण के लिए भी जारी किया बजट

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश की सरकार ने कृषि क्षेत्र और कृषि से संबंधित पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए खजाना खोल दिया। कृषि क्षेत्र के लिए 49.81 करोड़ किए गए मंजूर किए गए। खास बात यह है कि किसानों को अधिक पैदावार बढ़ाने के लिए उन्नत बीज मुहैया कराने छात्रों के लिए अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में 250 क्षमता के छात्रावास के निर्माण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।

कृषि विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक, कृषि क्षेत्र के विकास के लिए वर्ष 2025-26 के अंतर्गत महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गईं। इसके तहत किसानों को उन्नत बीज वितरण करने, खेत की मिट्टी का परीक्षण करने और तकनीकी सुधारों के लिए भी धन जारी किया गया। खास बात यह है कि जायद फसलों के तहत गन्ना फसल के साथ ही दलहनी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजना में 28.78 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी गई।

प्रयोगशालाओं में तैनात संविदा कर्मियों का बढ़ेगा वेतन

बजट में मृदा परीक्षण क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उपाय किए गए हैं। प्रदेश भर की प्रत्येक तहसील पर बनी प्रयोगशालाओं में कार्यरत संविदा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। साथ ही मिट्टी की जांच के लिए 15.39 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है। इसके अलावा कृषि सांख्यिकी एवं फसल बीमा निदेशालय द्वारा कृषि आंकड़ों में सुधार करने के लिए भी धन को मंजूरी दी गई है।

संबंधित समाचार