यूपी में पीएम किसान योजना ने बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड: 1.70 करोड़ किसानों ने कराया फार्मर रजिस्ट्री, टॉप पर रामपुर 

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: किसानों को डिजिटल पहचान देने और पीएम किसान योजना समेत अन्य कृषि योजनाओं का लाभ देने के लिए फार्मर रजिस्ट्री में खासा इजाफा हुआ है। मंगलवार की शाम छह बजे तक प्रदेश भर में 1.70 करोड़ पीएम किसान निधि लाभार्थियों ने फार्मर रजिस्ट्री कराकर पंजीकरण करा लिया। यह निर्धारित लक्ष्य का 74.46 फीसदी है।

कृषि विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री की जिलेवार रैंकिंग में रामपुर ने 100.03 फीसदी रजिस्टेशन करके राज्य में पहले स्थान पर रहा। गाजियाबाद 94.06 फीसदी पर दूसरे और अंबेडकर नगर 90.46 फीसदी रजिस्ट्रेशन करके तीसरे स्थान पर काबिज है। इसके अलावा एटा 88.84 के साथ चौथे और बाराबंकी 87.49 रजिस्ट्रेशन करके पांचवें स्थान पर रहा है।

खास बात यह रही कि मंगलवार को एक ही दिन में प्रदेश भर में चलाए गए विशेष अभियान के तहत 30,654 नई फार्मर आईडी जनरेट की गईं। मौजूदा समय में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 3,21,882 किसानों का डेटा अनुमोदन के लिए लंबित है।

संबंधित समाचार