राजनीति में कभी 'फुल स्टॉप' नहीं लगता: रिटायर हो रहे राज्यसभा सदस्यों को पीएम मोदी का भावुक संदेश
नई दिल्ली: बुधवार को राज्यसभा में एक भावुक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी अंत नहीं होता, यहां फुल स्टॉप नहीं लगता। उन्होंने जोर देकर कहा कि कई सदस्य भविष्य में फिर से इस उच्च सदन में वापसी कर सकते हैं।
इस मौके पर पीएम मोदी ने विशेष रूप से कुछ प्रमुख हस्तियों की सराहना की। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के अनुभव और योगदान को याद किया गया। शरद पवार की राजनीतिक दूरदर्शिता और सक्रियता की तारीफ इसके साथ ही राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश जो को भी याद किया। सदन संचालन में उनकी निष्पक्षता और योगदान को विशेष सम्मान दिया।
पीएम मोदी ने कहा, "राजनीति एक सतत यात्रा है। आज विदा हो रहे सदस्यों का अनुभव और ज्ञान देश के लिए अभी भी मूल्यवान है। वे सदन से बाहर जा रहे हैं, लेकिन उनका योगदान कभी खत्म नहीं होता। कई बार तो वे फिर लौटकर आते हैं, क्योंकि यहां फुल स्टॉप नहीं होता।"
यह संबोधन राज्यसभा के उन सदस्यों के लिए था जो अपना कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। पीएम ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि वे अपने संसदीय जीवन के अनुभवों को लिखें, ताकि भविष्य के सांसद उनसे सीख सकें।
