19 मार्च का इतिहास: जानिए आज के दिन खास ऐतिहासिक घटनाएं 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली।भारतीय एवं विश्व इतिहास में 19 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं: 

1279: मंगोलों ने चीन के सांग वंश का अंत किया। 
1571: स्पेन की सैन्य टुकड़ियों ने मनीला पर कब्जा किया। 
1674: छत्रपती शिवाजी महाराज की पत्नी काशीबाई का निधन। 
1877: ऑस्ट्रेलिया ने पहले आधिकारिक टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रन से हराया। 
1915: पहली बार प्लूटो की तस्वीर ली गई। 1930 में इसे सौरमंडल का 9वां ग्रह मान लिया गया। 
1920: अमेरिकी सीनेट ने वर्साय की संधि को खारिज किया। 
1944: आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में मुख्य भूमि पर राष्ट्रध्वज फहराया। 
1965: इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया। 
1972: भारत और बांग्लादेश ने 25 साल की शांति और मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए। 
1982: प्रसिद्ध भारतीय स्वाधीनता सेनानी जेबी कृपलानी का निधन। 
1984: भारतीय अभिनेत्री तनुश्री दत्ता का जन्म। 
1998: प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता एवं केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ईएमएस नम्बूदरीपाद का निधन। 
1998: अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 
1990: विश्व की आईआईएचएफ अनुमोदित पहली महिला आइस हॉकी का आयोजन। 
1996: बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण किया गया। 
1998: अटल बिहारी वाजपेयी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। 
2001: ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया। 
2004: अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में चीन पर मुकदमा ठोका। 
2005: पाकिस्तान ने शाहीन-द्वितीय प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया। 
2008: पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। 
2008: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया। 
2013: वेटिकन में पोप फ्रांसिस औपचारिक समारोह के साथ पदभार ग्रहण किया 
2020: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करोना महामारी के मद्देनजर 22 मार्च को 'जनता कर्फ्यू' का आह्वान किया। 

संबंधित समाचार