पिशाची मेले में उमड़ा जन सैलाब: सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस-पीएसी के जवान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार : श्रीभरत जी की तपोभूमि नंदीग्राम भरतकुंड के वार्षिक पिशाची मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। कैकई सरोवर में स्नान ध्यान करने वालों का जतांता लगा रहा। अयोध्या राज घराने की कुलदेवी मंदिर, भरत हनुमान मिलन मंदिर, प्राचीन भरत मिलाप मंदिर, दक्षिण मुखी भरत गुफा, सत्ताइसा कुंआ, भरतकूप मंदिर सहित दर्जन भर अधिक मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सरोवर में स्नान करने वालों पर कड़ी नजर रखने के लिए पुलिस तैनात थी। मेले में सर्कस, झूले,उड़नखटोला जैसे दर्जनों मनोरंजन के संसाधनों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे।

मेले में जुआरियों का भी लंबा जमघट लगा रहा। आधा दर्जन से अधिक जुआरियों के अड्डों पर सैकड़ों लोग अपनी किस्मत आजमाते नजर आए। जुआरियों के चक्कर में फंसकर सैकड़ों लोग हजारों गंवाकर खिसियाते देखे गए। प्रभारी निरीक्षक पूरा कलंदर मनोज कुमार शर्मा का कहना था कि जगह-जगह पुलिस के तगड़े इंतजाम किए गए थे। मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।पिशाची मेला शांतपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मेलार्थियों को कहीं भी किसी तरह की दिक्कत देखने को नहीं मिली।

ये भी पढ़ें  :
लखनऊ में जांची जाएंगी 4 लाख 80 हजार से अधिक कापियां: हाईस्कूल की 45 और इंटर की 40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

संबंधित समाचार