ओडिशा के SCB मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की मौत, मौके पर पहुंचे CM मांझी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

भुवनेश्वर: ओडिशा में कटक जिले के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के ट्रॉमा केयर आईसीयू में सोमवार को आग लगने की एक दुखद घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य मरीज घालय हो गए जिनका वर्तमान में आईसीयू में इलाज चल रहा है।

MUSKAN DIXIT (39)

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग के साथ अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने आग लगने के कारणों की न्यायिक जांच के आदेश दिए और मृतकों के परिजनों के लिए 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

MUSKAN DIXIT (38)

मांझी के अनुसार, आग लगने का कारण अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित ट्रॉमा केयर आईसीयू में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। यह अस्पताल ओडिशा के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में से एक है। जानकारी के अनुसार आग बगल के आईसीयू और वार्ड में भी फैल गई।

MUSKAN DIXIT (37)

घटना के समय, ट्रॉमा केयर आईसीयू में 23 मरीजों का इलाज चल रहा था। इनमें से 10 मरीजों की अस्पताल के अन्य आईसीयू यूनिटों में स्थानांतरित करते समय मौत हो गई जबकि शेष 13 मरीजों को बचा लिया गया और उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे और आग पर काबू प्राप्त किया। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दो दशकों से फ्रीज लखनऊ विश्वविद्यालय की अनुदान राशि देने की मांग, शिक्षक संघ की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित
भाषा विश्वविद्यालय में AI की एंट्री, 'AI for Everyone' कोर्स आज से शुरू, 996 छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन
खाद्य कारोबारियों के लिए खुशखबरीः FSSAI ने बदले नियम, अब हर साल नवीनीकरण का झंझट खत्म, जानें पूरी details
डॉ. पूर्णिमा सिंह और एलडीए ने जीती महानिदेशक ट्रॉफी, बोगनविलिया उत्सव में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 51 विजेताओं किया पुरस्कृत
UP SI Exam: लखनऊ के 54 केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा हुई सम्पन्न, आसान सवालों से अभ्यर्थी खुश, दिल्ली जेल से परीक्षा देने आया बंदी...