UP: सड़क हादसे में आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के शिक्षक और पत्नी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहबाद, अमृत विचार। गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार आईएफटीएम  यूनिवर्सिटी शिक्षक व उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

नगर के मोहल्ला भीतरगांव निवासी रामप्रसाद के बेटे लक्ष्मी प्रसाद मुरादाबाद  के पकवाड़ा स्थित आईएफटीएम यूनिवर्सिटी में शिक्षक थे। बताया गया कि दो दिन पहले वह किसी बीमार परिचित को देखने अपने गांव आए थे। गुरुवार सुबह वह अपनी पत्नी पुष्पा रानी के साथ बाइक से वापस पकवाड़ा जा रहे थे। इसलिए दौरान करीमगंज स्थित राणा शुगर मिल के पास बिलारी की ओर से आ रही एक आर्टिका कार से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी शाहबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार