आयोग के आदेश पर आईआईटी कानपुर में छात्रों की आत्महत्या की जांच के लिए गठित होगी कमेटी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कानपुर, अमृत विचार। आईआईटी में हुई छात्रों की आत्महत्याओं पर की जांच अब एक कमेटी करेगी। यह कमेटी मंडलायुक्त की ओर से बनाई जाएगी। इस कमेटी में तीन विशेषज्ञ सदस्य जांच करेंगे। कमेटी में तीन सदस्यों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी राज्य मानवाधिकार आयोग के आदेश पर बनी है। अब अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। आईआईटी कानपुर में 25 महीनों के अन्दर अब तक 9 छात्र छात्राये आत्महत्या कर चुके है।जनवरी माह में तो 1 माह के अन्दर ही दो शोधार्थी छात्र आत्महत्या कर चुके है।

आईआईटी में लगातार हो रही आत्महत्याओं के सन्दर्भ में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण फाइटर एडवोकेट ने दाखिल याचिका पर 11 मार्च को हुई सुनवाई में राज्य मानवाधिकार आयोग के पीठासीन अधिकारी जस्टिस आरएल मेहरोत्रा ने मण्डलायुक्त कानपुर को आदेशित किया है कि वे तीन विशेषज्ञों की टीम गठित करते हुये मामले की जांच कराये।

इसके अलावा गठित समिति आईआईटी कानपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओ व उनके परिवारीजनो से समन्वय स्थापित करते हुये भविष्य में आईआईटी कानपुर में प्रश्नगत घटनाओ को रोकने के सम्बंध में अपना अभिमत देते हुये 21 अप्रैल तक आयोग के समक्ष अपनी आख्या प्रस्तुत करे। अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी।

संबंधित समाचार