यूपी के 2.15 करोड़ किसानों के खाते में आयेगी सम्मान निधि, पीएम मोदी 22वीं किस्त करेगें जारी
लखनऊ, अमृत विचार : 13 मार्च शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से ''प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि'' योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में लाभ मिलेगा।
इस बार प्रदेश के किसानों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 4335.11 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। योजना के तहत पात्र किसान परिवार को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।
अब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 21वीं किस्त तक उत्तर प्रदेश के किसानों के खातों में कुल 94,668.58 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। शुक्रवार को जारी होने वाली 22वीं किस्त के बाद यह राशि बढ़कर 99,003.69 करोड़ रुपये हो जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले 19 नवंबर 2025 को कोयंबटूर से किसानों को योजना की पिछली किस्त जारी की थी। सरकार का कहना है कि इस योजना के माध्यम से किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक सहारा मिल रहा है।
ये भी पढ़ें :
रैपर Badshah की एल्बम टटीरी पर यूपी में भी विवाद, अपर्णा यादव ने सीएम योगी को पत्र लिखकर की ये मांग
