गोवंश के छुट्टा घूमने पर लगेगी काफी हद तक रोक, प्रदेश भर में 469 गाय संरक्षण केन्द्रों का हुआ निर्माण पूरा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

चारे की व्यवस्था के लिए 25 मार्च तक निकाले जाएंगे टेंडर

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश भर में छुट्टा घूमने वाले गोवंश पर काफी हद तक आने वाले दिनों में लगाम लग सकेगी। सरकार ने 469 बड़े गो-संरक्षण केंद्रों का निर्माण पूर्ण हो गया है, जबकि 30 केंद्रों का लोकार्पण होना प्रस्तावित है। इसके अलावा 130 केंद्रों का 15 मई तक निर्माण पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने निर्देश दिए कि रबी फसल की कटाई शुरू हो गई है। इसलिए पशुओं को खिलाने को पूरे वर्ष के लिए भूसा खरीद के लिए 25 मार्च टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही गर्मी और लू से बचाव के लिए गो आश्रय स्थलों में स्वच्छ पेयजल, चारा तथा त्रिपाल आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं भी कर ली जाएं।

प्रदेश में पशुओं की नस्ल सुधारने के लिए कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम में तेजी लाएं, वहीं बकरी पालने वाली जैसी लाभार्थी योजनाओं को तेजी से लागू किया जाए। पशु डाक्टर गो आश्रय स्थलों पर जाएं और गोवंश के उत्तम स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं औषधि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिन गौ आश्रय स्थलों में अव्यवस्था या गोवंश की देखभाल संबंधी कोई भी शिकायत मिले तो उसमें तत्काल सुधार किया जाए। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम और पीसीडीएफ के एमडी वैभव श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार