प्रयागराज में गंगा जमुनी तहजीब: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई अलविदा की नमाज, नमाजियों को दी ईद की मुबारकबाद

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को रमजान महीने के आखिरी जुमे में अलविदा की नमाज पूरे अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे,सिविल लाइंस स्थित हरी मस्जिद और चौक स्थित जामा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में अदा की गई। नमाज,शांति और सौहार्द्र के साथ अदा की गई, इसके साथ ही शिया मस्जिदों में भी नमाजियों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की। 

मस्जिदों से नमाज पढ़ कर बाहर निकले नमाजियों को हिंदू, मुस्लिम और सिखों ने मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, इस मौके पर लोगों ने कहा कि संगम नगरी प्रयागराज शहर गंगा जमुना तहजीब के लिए जाना जाता है,अलविदा जुमे की नमाज में भी एक बार फिर से गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली है। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने कहा कि पूरे सिटी जोन में लगभग 300 मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल अलविदा की नमाज संपन्न कराई गई है।

ये भी पढ़ें  :
भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई  : अंतरराष्ट्रीय स्मैक तस्कर गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज 

संबंधित समाचार