थाईलैंड के नए नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री अनुतिन, पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा -मिलकर काम करने के लिए उत्सुक
दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मोदी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में भारत-थाईलैंड रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए थाईलैंड के नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और लोगों के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने देशों की जनता के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।
PM मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, " थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में श्री अनुतिन चर्नविराकुल के निर्वाचन पर उन्हें हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।
हम मिलकर भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेंगे। हमारे संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जन-जन के बीच जीवंत संबंधों पर आधारित हैं। भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं को लेकर एकजुट हैं।" उल्लेखनीय है कि श्री चर्नविराकुल गुरूवार को देश के नये प्रधानमंत्री चुने गये थे।
ये भी पढ़ें :
वृंदावन पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, दर्शन-पूजन के बाद संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, आध्यात्मिक चर्चा में लिया भाग
