International Yoga Day : 100 दिन पहले 'योग महोत्सव' का आयोजन, विशेष अभियान के तहत आयुष मंत्रालय कराएगा आयोजित 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 100 दिन पहले मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान 13 मार्च (शुक्रवार) को विज्ञान भवन में योग महोत्सव-2026 का आयोजन किया। यह योग संस्थान आयुष मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होता है। इस कार्यक्रम के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए 100 दिन की उलटी गिनती शुरू हो गई। आयुष मंत्रालय ने विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से एक विशेष अभियान भी शुरू किया है, जिसके तहत 100 संगठन देश के 100 स्थानों और शहरों में योग का प्रचार-प्रसार करेंगे।

शामिल हुए योग गुरु, विशेषज्ञ और योग प्रेमी 

विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव, आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, एस-व्यासा सोसाइटी, बेंगलुरु के अध्यक्ष डॉ. एचआर नागेंद्र और आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव मोनालिसा दास सहित कई योग गुरु, विशेषज्ञ और योग प्रेमी शामिल हुए। 

जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। आज योग को पूरी दुनिया में स्वीकार किया जा रहा है और यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

100 प्रमुख स्थानों पर विशेष कार्यक्रम

जाधव ने बताया कि आयुष मंत्रालय हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का नोडल मंत्रालय है और इस दिन देशभर में बड़े पैमाने पर सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आयुष मंत्रालय के अनुसार, इस बार 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले देश के 100 प्रमुख स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग से जुड़ें और इसे स्वस्थ जीवन के मार्ग के रूप में अपनाएं।

ये भी पढ़ें :
मोनालिसा की शादी पर बवाल : पिता ने लगाईं घर वापसी की गुहार, सीएम मोहन यादव से की ये मांग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

NBRI के आंगन में खिलेंगे बोगनवेलिया के फूल: विभिन्न आकर्षक किस्मों का प्रदर्शन, खास आकर्षण का केंद्र रहेंगे ये फूल 
‘शी-बॉक्स’ से करें कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत, महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की बड़ी पहल
दोहरा हत्याकांड: डीजीएम सुधीर गुप्ता का जानी दुश्मन बन बैठा था अजय, जबरन प्लांट में जमाता था रौब 
कामर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से कम्युनिटी किचन प्रभावित... अस्पतालों और मंदिरों में भोजन वितरण पर संकट, सैकड़ों जरूरतमंदों की थाली पर असर
UP में Ola-Uber के लिए नया सख्त नियम: बिना वजह बताए अगर राइड की कैंसिल तो होगी 10% कटौती, जानें पूरी details