Rampur : जिले भर में मुल्क- कौम की तरक्की की दुआ में उठे लाखों हाथ

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

ईदगाह समेत तमाम मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज

रामपुर, अमृत विचार। ईद उल फितर की नमाज के बाद जिले भर में मुल्क-कौम की तरक्की व अमन के लिए लाखों हाथ बारगाहे खुदाबंदी में उठे। शहर की ईदगाह में शहरकाजी सैयद खुशनूद मियां के बेटे सैयद अनस मियां ने नमाज पढ़ाई। उन्होंने कहा कि नबी ए करीम की उम्मत में पैदा किया हम सच्चे उम्मती बनने की कोशिश करें। जामा मस्जिद समेत जिले भर की तमाम ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद और ईदगाह पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात रहा।

शाहबाद गेट स्थित ईदगाह में शनिवार की सुबह 7:30 बजे नमाज अदा की गई। शहर की ईदगाह में शहरकाजी सैयद खुशनूद मियां के बेटे सैयद अनस मियां ने नमाज अदा कराई। शहरकाजी खुशनूद मियां ने कहा कि जिन्होंने रोजे नहीं रखे वह अल्लाह से माफी मांगें। रोजों का बदला अल्लाह खुद अता फरमाएगा। उन्होंने रमजान के बाद भी मस्जिदों को आबाद रखने की अपील की। कहा कि जिस तरह रमजान में मस्जिदों में नमाजियों की संख्या अधिक रहती है, इसी तरह पूरे साल अल्लाह की इबादत करें। नमाज के बाद ईदगाह में सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने समेत लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह पर भाजपा नेता भाषण भूषण गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित, पालिकाध्यक्ष पति मामून शाह खां ने शिविरों का आयोजन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन समेत तमाम लोगों से ईद पर गले मिले।

नए शहरकाजी होंगे अनस मियां
ईदगाह में ईद की नमाज के दौरान शहरकाजी खुशनूद मियां ने कहा कि उन्हें 42 साल पहले हजरत खतीबे आजम ने शहरकाजी बनाया था। 74 साल से वह खिदमत कर रहे हैं। बोले कि अब बुजुर्ग हो गया हूं। उन्होंने बेटे अनस मियां को कायम मुकाम शहरकाजी मुकर्रर कर दिया। सैयद अनस मियां ने शनिवार को ईदगाह में पहली बार ईद की नमाज पढ़ाई, खुतबा दिया और दुआ कराई। ईद की नमाज से पहले रामपुर को नया शहरकाजी मिल गया है।

- संविधान साहित्य पार्क और हनुमान वाटिका- बुद्धि विहार में 16 करोड़ रुपये की लागत से संविधान साहित्य पार्क का निर्माण। यहीं पर 6 करोड़ रुपये की लागत से हनुमान वाटिका का निर्माण। इन दोनों का लोकार्पण 6 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री ने किया था।
- ड्राई पोर्ट/कार्गो टर्मिनल: शराफ ग्रुप ने प्रदेश में लाजिस्टिक सुविधाओं के लिए राज्य सरकार के साथ 1250 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए। पहले चरण में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से दो लाजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का विकास। इससे लगभग 400 को रोजगार मिलेगा।
- वार मेमोरियल: बुद्धि विहार में 31 करोड़ रुपये से वार मेमोरियल (त्रिशूल रक्षा संग्रहालय) निर्माणाधीनइसके अलावा भी विकास की अनगिनत जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं को लागू किया गया है।

संबंधित समाचार