RLD में शामिल हुए JDU के पूर्व नेता केसी त्यागी, जयंत चौधरी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व नेता के सी त्यागी रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) में शामिल हो गए। त्यागी ने रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। त्यागी ने मंगलवार को जद (यू) छोड़ने की घोषणा की थी।

हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई कारण नहीं बताया था। त्यागी अक्टूबर 2003 में समता पार्टी और जनता दल के विलय से बनी जद(यू) से जुड़े रहे। उन्होंने जद (यू) में मुख्य महासचिव, मुख्य प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया।  

आपको बता दें कि केसी त्‍यागी 2003 से जदयू से जुड़े हुए थे। उस समय समता पार्टी और जनता दल के मिलकर जदयू बनने के बाद वह पार्टी में लगातार सक्रिय रहे। उन्‍होंने मुख्‍य महासचिव, राजीतिक सलाहकार औश्र प्रवक्‍ता जैसे पदों की जिम्‍मेदारी निभाई। त्‍यागी का कहना था कि नीतीश कुमार के साथ उनका 5 साल पुराना नाता है। उन्‍होंने इस्‍तीफा नहीं दिया है। बस अपनी सदस्‍यता का रिन्‍यूअल नहीं कराया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गोवंश संरक्षण पर योगी सरकार सख्त : निगरानी के लिए सभी मंडलों में तैनात किए गए नोडल अधिकारी
अभ्युदय योजना से निखरी प्रतिभा, UP की बेटियों ने UPSC में दर्ज कराई उपस्थिति, इन अभ्यर्थियों ने बढ़ाया राज्य का मान
ग्रीन कॉरिडोर नहीं "बर्बाद कॉरिडोर" बनाया... अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- 2027 में शुरू होगा असली विकास
लखनऊ : दीक्षांत परेड में 119 प्रशिक्षुओं ने ली जिम्मेदारी की शपथ, कारागार मंत्री ने दी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की सीख
प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा