लखनऊ चिड़ियाघर में उमड़ी 24 हजार से ज्यादा की भीड़, बच्चों में झूला-पार्क और बालरेल की धूम, जिराफ-व्हाइट टाइगर बने स्टार!

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में टर्र पर्व पर रविवार दोपहर भारी भीड़ रही। निदेशक संजय कुमार बिश्वाल के अनुसार 16,298 दर्शकों ने भ्रमण किया। ईद के दिन 8,421 दर्शकों ने भ्रमण किया था। दर्शकों के लिए चिम्पांजी, बब्बर शेर, व्हाइट टाइगर, जिराफ, रंग-बिरंगे पक्षी और नव निर्मित एंट्री प्लाजा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों में झूला पार्क और बालरेल की सवारी को लेकर खास उत्साह देखने को मिला, वहीं बालरेल स्टेशन पर लंबी कतारें भी नजर आई।

MUSKAN DIXIT (31)

वहीं बारादरी के हरे भरे लॉन में पूरे दिन पिकनिक का माहौल बना रहा। परिवारों और युवाओं ने मौजमस्ती के साथ जिराफ, भालू, गैंडा और अन्य जानवरों के मॉडल्स के साथ फोटो खिंचवाईं, जबकि बच्चों ने फव्वारों के पास जमकर मस्ती की। भीड़ को देखते हुए नरही गेट पर 5 और डालीबाग गेट पर 3 टिकट काउंटर खोले गए, जिससे कुल 8 काउंटरों पर सुचारू टिकट व्यवस्था बनी रही और कहीं भी अव्यवस्था नहीं हुई। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए सभी शौचालयों पर पूरे दिन सफाईकर्मी तैनात किए गए।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अभ्युदय योजना से बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम, बिना महंगी कोचिंग के मिली सफलता, तीन बेटियों ने 2025 में बनाई पहचान
शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया जारी करने की मांग, बीटीसी शिक्षक संघ ने प्रांतीय बैठक कर सरकार से रखी मांगे
चैत्र नवरात्र में शक्तिपीठों में होंगे भव्य समारोह: मिशन शक्ति से जुड़े आयोजन और महिला सहभागिता पर रहेगा विशेष जोर
Lakmé Fashion Week: रैंप वॉक के दौरान सिद्धांत चतुर्वेदी ने दिखाया दमदार स्वैग, बेफिक्र सिग्नेचर स्टाइल के साथ दिया रेबेलियस टच 
अली फज़ल का छोटा सा ब्रेक, लगातार BUSY शेडयूल के बीच खुद के लिए निकाला समय, जानिए क्या बोले एक्टर