महिला परिचालक के लिए Good News, 1 अप्रैल को लगेगा भर्ती रोजगार मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिला अभ्यर्थियों को रोजगार देने के उद्देश्य से 1 अप्रैल को सप्रू मार्ग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय के अनुसार इस मेले में महिलाओं को सीधे संविदा परिचालक के पद पर नियुक्त किया जाएगा। भर्ती के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना और सीसीसी प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित होगी, जिसमें इंटरमीडिएट के प्राप्तांक को आधार बनाया जाएगा। साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र या भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार हैं, उन्हें 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। भर्ती के लिए यह भी आवश्यक है कि अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन या उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की सदस्य हों।

चयनित महिला परिचालकों को संविदा पर कार्यरत अन्य परिचालकों के समान पारिश्रमिक दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार नियुक्ति अभ्यर्थियों के गृह जनपद के अंतर्गत आने वाले डिपो में की जाएगी। इच्छुक महिलाएं क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पहुंचकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।

संबंधित समाचार