लखनऊ विजिलेंस यूनिट की बड़ी कार्रवाईः शिक्षिका की कमाई 1.46 करोड़, संपत्ति 2.69 करोड़, आय से अधिक संपत्ति की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: बख्शी का तालाब स्थित प्राथमिक विद्यालय सुवंशीपुर की सहायक अध्यापिका सीता पाठक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस की लखनऊ यूनिट ने लंबे जांच के बाद यह रिपोर्ट दर्ज की है।

आरोप है कि सीता पाठक ने 1.46 करोड़ रुपये के वैध आय स्रोत से अर्जित की। वहीं अपने और परिवार पर उन्होंने 2.69 करोड़ रुपये खर्च कर संपत्तियां बनाई है। विजिलेंस की टीम ने जांच शुरू कर दिया है।

गुडंबा स्थित फूलबाग कॉलोनी सीता पाठक बतौर सहायक अध्यापिका बख्शी का तालाब स्थित सुवंशीपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ जांच की गई। सतर्कता अधिष्ठान द्वारा की गई विस्तृत जांच की रिपोर्ट 3 फरवरी को शासन को भेजी गई। जांच में सामने आया कि वैध स्रोत से कुल आय 1.46 करोड़ रुपये अर्जित किया। इस दौरान उन्होंने दो करोड़ 69 लाख रुपये खर्च किया।

जांच में पाया गया कि सीता पाठक ने आय से 1.22 करोड़ रुपये अधिक खर्च कर संपत्तियां बनाई हैं। इस संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सतर्कता विभाग की जांच में आय से अधिक संपत्ति की दोषी पायी गई है। शासन ने सतर्कता अधिष्ठान की रिपोर्ट पर 23 फरवरी को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर हंसलाल यादव की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और अन्य निवेश की विस्तृत जांच करेगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

रामनवमी पर अयोध्या में उत्सव, सभी मंदिरों में होंगे ध्वजारोहण, मंदिर आंदोलन से जुड़े कई बड़े चेहरों को निमंत्रण
मां कामाख्या धाम महोत्सव में 132 मातृ शक्तियों का सम्मान, तीसरे दिन दिखा सामाजिक सरोकार व लोकसंस्कृति का भव्य संगम
सीएम योगी बोले, प्रदेश में बन रहा मजबूत स्पोर्ट्स इकोसिस्टम, 'स्पोर्ट्स स्टेट' के रूप में मिलेगी नई पहचान
अभ्युदय योजना से बेटियों ने यूपीएससी में लहराया परचम, बिना महंगी कोचिंग के मिली सफलता, तीन बेटियों ने 2025 में बनाई पहचान
शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया जारी करने की मांग, बीटीसी शिक्षक संघ ने प्रांतीय बैठक कर सरकार से रखी मांगे