अंकुर सुसाइड केस : पत्नी गरिमा बोली..."न्याय नहीं मिला तो मैं भी कर लूंगी आत्महत्या"
अमरोहा, अमृत विचार। जोया सीएचसी के कर्मचारी अंकुर की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया। अंकुर की पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो बनाकर न्याय की गुहार लगाई। न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है।
दरअसल अंकुर सीएचसी जोया में बतौर नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। 25 फरवरी को सीएचसी में ही फांसी लगाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। आरोप था कि अंकुर को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे आजिज आकर उसने मौत को गले लगाया।
अब पत्नी गरिमा ने वीडियो बनाकर कहा कि उनके पति को प्रताड़ित करने वाले खुले आम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कार्वराई नहीं की जा रही। डिडौली पुलिस ने आरोपियों को अगर गिरफ्तार नहीं किया तो वह खुद भी आत्महत्या कर लेंगी। उन्होंने वीडियो वायरल करने के साथ एक शिकायती पत्र भी एसपी को दिया।
