OTT रिलीज को तैयार 'सुंदर पूनम' सान्या मल्होत्रा की फिल्म का फर्स्ट लुक आया सामने, इस दिन होगा प्रीमियर 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की आने वाली फिल्म 'सुंदर पूनम' की पहली झलक रिलीज हो गयी है। फिल्म 'सुंदर पूनम' के फर्स्ट लुक में सान्या मल्होत्रा दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही है और उसका फोन लगातार बज रहा है। जिसमें सुंदर और राजू नाम के नंबर से फोन आ रहा है। इस फिल्म में एक नया शादी-शुदा जोड़ा कश्मीर हनीमून पर जाता है। हनीमून के दौरान यह जोड़ा अचानक लापता हो जाता है। 

इसके साथ ही दुल्हन पूनम से जुड़ा एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आता है। इसमें उसकी जुनून भरी प्रेम कहानी है और उलझा हुआ अतीत है, जो दर्शकों को चौंकाने के लिए काफी है। फिल्म 'सुंदर पूनम' में सान्या मल्होत्रा के अलावा आदित्य रावल और विक्रम मल्होत्रा भी नजर आएंगे। फिल्म को पुलकित ने निर्देशित किया है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर जल्द ही रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें  :
Dhurandhar: The Revenge Film Review: नए भारत की कूटनीति को बयां करती फिल्म

संबंधित समाचार