प्रयागराज के फाफामऊ में बड़ा हादसा : सपा के पूर्व विधायक का कोल्ड स्टोरेज ढहा, कई लोग के मरने की आशंका, रेस्क्यू जारी

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के फाफामऊ इलाके के चंदापुर गांव में सोमवार को कोल्ड स्टोरेज की बिल्डिंग ढह गई। घटना के समय लगभग 20 लोग वहां काम कर रहे थे और सभी मलबे में दब गए हैं। अमोनिया गैस के रिसाव की भी खबर है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के कारणों का पता अभी स्पष्ट नहीं है और इसकी जांच की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि कोल्ड स्टोरेज समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंसार अहमद का है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस ने चारों तरफ से इलाके को ब्लॉक कर दिया है और लोगों को दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी है, क्योंकि अमोनिया गैस रिसाव हो रहा है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा खुद मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल (एसआरएन) भेजा जा रहा है। 

संबंधित समाचार