'Dhurandhar: The Revenge' की कामयाबी के नए आयाम: इस साउथ एक्टर ने बांधे तारीफों के पूल, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
दिल्ली। आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के पहले चार दिनों में वैश्विक स्तर पर 761 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार करते हुए 'पुष्पा 2' के बाद शुरुआती सप्ताहांत में रिकॉर्ड बनाने वाली दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' ने अपने रिलीज के बाद चार दिनों में 795.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी जबकि 'धुरंधर: द रिवेंज' ने इस समयसीमा के अंदर 761 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म ने भारत में 'पेड प्रिव्यू' और पहले दिन के प्रदर्शन से 145 करोड़ रुपये कमाए जबकि विदेशों में 52 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही यह एक ही भाषा में एक दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई। दूसरे दिन फिल्म ने भारत में 83 करोड़ और विदेशों में 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
शनिवार और रविवार को यह बढ़कर क्रमश: भारत में 117 करोड़ और 121 करोड़ रुपये तथा विदेशों में 58 करोड़ और 56 करोड़ रुपये रहा, जिसके साथ चार दिनों में कुल वैश्विक कलेक्शन 761 करोड़ रुपये हो गया। यह फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई।
फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक और आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है। धुरंधर: द रिवेंज' कराची के 'अंडरवर्ल्ड' में हमजा अली मजारी के उदय को दर्शाने के साथ-साथ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उसके अतीत की कहानी भी दिखाती है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।
नागार्जुन ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ की है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हुयी है। इस फिल्म ने दर्शकों और सेलेब्रिटीज का दिल जीत लिया है। नागार्जुन ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। नागार्जुन ने हाल ही में 'धुरंधर: द रिवेंज' देखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैंने अविश्वसनीय फिल्म धुरंधर : द रिवेंज देखी !!!
क्या सफर था! इसने मेरा दिमाग हिला दिया और मैं इसके बारे में सोचते हुए खुद को रोक नहीं पा रहा. यह उन फिल्मों में से एक है जो इंस्पायर करती हैं और फिल्म बनाने के तरीके को बदल देती हैं!!
दिल से बधाई इस प्रेरक निर्देशक आदित्य धर को और पूरी तकनीकी टीम को, जिसमें कैमरा, म्यूजिक, साउंड डिजाइन, एक्शन, आर्ट शामिल हैं… सभी कलाकारों को भी बड़ा सलाम, आप सभी शानदार थे।
आलिया भट्ट, नागार्जुन और ऋषभ शेट्टी सहित फिल्म उद्योग की विभिन्न हस्तियों ने आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' और इसमें हमजा अली मजारी/जसकीरत सिंह रंगी के रूप में रणवीर सिंह के अभिनय की जमकर प्रशंसा की है। वहीं, आलिया भट्ट ने भी बीती रात एक पोस्ट में लिखा, ''जसकीरत सिंह रंगी और यह पल... सबकुछ है। निर्देशक और अभिनेता का जादू पूरी तरह से तालमेल में है! ऐतिहासिक सफलता के लिए टीम धुरंधर को बधाई।''
अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा कर रणवीर सिंह, आदित्य धर, सारा अर्जुन और आर माधवन के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने लिखा, ''रणवीर, मैं अब भी आपके काम के प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाई हूं।
आर माधवन सर, आपकी वो शांत शक्ति और अधिकार...आपने देशभक्ति की भावना को गहराई से जगा दिया।'' अभिनेता-निर्माता ऋषभ शेट्टी ने लिखा, '' फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' आपको पहले ही दृश्य से जकड़ लेती है और अंत तक नहीं छोड़ती। शानदार कहानी, भाई, मुझे इसकी बारीकियां बेहद पसंद आईं। हर एक कलाकार का बेहतरीन प्रदर्शन है।''
सिद्धांत चतुर्वेदी ने रणवीर को 'बब्बर शेर' बताते हुए उनके समर्पण की तारीफ की और निर्देशक आदित्य धर के काम को ''अभूतपूर्व'' करार दिया। ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है।
अभिनेता राकेश बेदी ने सोमवार को दर्शकों से सोशल मीडिया पर 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी का खुलासा न करने की अपील की। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह जासूसी 'थ्रिलर' 19 मार्च को रिलीज होने के महज चार दिनों में ही 761 करोड़ रुपये की कमाई के साथ हिंदी सिनेमा की बड़ी फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है, जो कराची में लियारी इलाके के 'गैंग वर्ल्ड' में शामिल होकर भारत के दुश्मनों का सफाया करते दिखते हैं।
फिल्म में जमी़ल जमाली नामक एक चालाक पाकिस्तानी नेता और हमजा के ससुर की भूमिका निभाने वाले बेदी को उनके अभिनय के लिए सराहना मिल रही है। फिल्म में सारा अर्जुन, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम भूमिकाओं में हैं।
बेदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में कहा, ''मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व है और इस फिल्म ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई है। यह न केवल व्यावसायिक रूप से सफल रही, बल्कि इसने भारतीय जनता पर भी गहरा प्रभाव डाला है।''
उन्होंने कहा, "मेरी एक विनती है कि फिल्म देखते समय इसके दृश्य रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा न करें। खासकर 'क्लाइमेक्स' का खुलासा करना ठीक नहीं है, इससे अन्य दर्शकों का अनुभव प्रभावित होता है।" फिल्म कंधार विमान अपहरण, 2001 के संसद हमले और 26/11 मुंबई हमलों जैसी भू-राजनीतिक तथा आतंकी घटनाओं की पृष्ठभूमि पर आधारित खुफिया अभियानों की कहानी है।
'धुरंधर: द रिवेंज' कराची के 'अंडरवर्ल्ड' में हमजा अली मजारी के उदय को दर्शाने के साथ-साथ जसकीरत सिंह रंगी के रूप में उसके अतीत की कहानी भी दिखाती है। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की गई है।
ये भी पढ़ें :
