जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई हो, जवाबदेही तय करें अधिकारी: केशव प्रसाद मौर्य

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में सैकड़ों फरियादियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि "हर व्यक्ति की समस्या का हर संभव समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।"

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, ताकि किसी भी पीड़ित को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने खुद आगे बढ़कर लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, उत्पीड़न, सड़क, बिजली, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को विशेष रूप से गंभीरता से लेने को कहा।

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जहां जरूरत हो, वहां कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही तय की जाए और नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि पारदर्शी और प्रभावी समाधान मिल सके। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए उनके मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। विभिन्न जिलों से आए लोगों ने भूमि कब्जा, अतिक्रमण, सड़क, बिजली और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए, जिन पर उप मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ेंः पंकज चौधरी ने सपा शासन पर साधा निशाना, कहा- सपा के वादे चुनावी, जनता अब काम पर करती है विश्वास

संबंधित समाचार