बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी : समस्तीपुर के आदित्य बने बिहार बोर्ड टॉपर, इंटरमीडिएट साइंस में हासिल किये 481 अंक

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

समस्तीपुर। बिहार इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के पाड़ गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र आदित्य प्रकाश अमन साइंस मे 481 अंकों के साथ प्रदेश टॉपर बने हैं। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद आदित्य ने कहा की अपनी सफलता का श्रेय वह माता -पिता और विद्यालय के शिक्षकों को देते हैं। 

आदित्य ने कहा कि उनकी इच्छा डाँक्टर बनने की है। इस खबर मिलने के बाद आदित्य की माँ रिंकू कुमारी ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ने में मेधावी था। उन्होंने बताया कि आज उन्हें एवं पूरे परिवार के लिए गौरव की बात है कि उनका बेटा पूरे राज्य में टॉप किया है। आदित्य के पिता हरेंद्र कुमार जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के सलखन्नी प्राथमिक कन्या विधालय में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

ये भी पढ़ें  : 
भारत आ रहे दो और LPG से भरे जहाज, होर्मुज पार कर फारस की खाड़ी से आगे बढ़ें पाइन गैस और जग वसंत 

संबंधित समाचार