48 की हुईं रानी मुखर्जी: अमिताभ बच्चन के साथ 'ब्लैक' से लेकर शाहरुख के साथ सुपरहिट्स... बॉलीवुड की क्वीन की शानदार कहानी

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

मुंबईः बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज 48 वर्ष की हो गई। मुंबई में 21 मार्च 1978 को जन्मीं रानी मुखर्जी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म राजा की आयेगी बारात से की।

फिल्म हालांकि टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई लेकिन रानी ने अपने संजीदा किरदार के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्ष 1998 रानी के करियर के लिए महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उन्हें आमिर खान के साथ गुलाम और शाहरुख खान के साथ कुछ कुछ होता है में काम करने का अवसर मिला।

MUSKAN DIXIT (51)

दोनों ही फिल्में टिकट खिड़की पर सुपरहिट साबित हुई। कुछ कुछ होता है के लिए रानी मुखर्जी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 1999 से लेकर वर्ष 2002 तक का वर्ष रानी मुखर्जी के करियर के लिये बुरा साबित हुआ।

इस दौरान रानी मुखर्जी की हैलो ब्रदर, बादल, हर दिल जो प्यार करेगा, हद कर दी आपने, बिच्छू, कहीं प्यार ना हो जाये, चोरी चोरी चुपके चुपके, बस इतना सा ख्वाब है, प्यार दीवाना होता है और मुझसे दोस्ती करोगे जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई लेकिन इन फिल्मों को टिकट खिड़की पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।

MUSKAN DIXIT (52)

वर्ष 2002 में प्रदर्शित यश राज बैनर तले बनी फिल्म साथियां रानी मुखर्जी के करियर की हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में रानी की जोड़ी विवेक ओबेराय के साथ काफी पसंद की गयी। वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म चलते-चलते में रानी को एक बार फिर से किंग खान शाहरूख खान के साथ काम करने का अवसर मिला। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई।

वर्ष 2004 रानी के करियर के लिये महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष उनकी युवा, हमतुम और वीर जारा जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई। इन सभी फिल्मों में रानी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया और अपने निभाये किरदारों के जरिये दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

MUSKAN DIXIT (50)

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'ब्लैक' रानी मुखर्जी के करियर की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। रानी ने अपने सधे हुए अभिनय से न सिर्फ दर्शकों का बल्कि समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

संबंधित समाचार