up board evaluation: 8 लाख से अधिक उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन, सर्वाधिक लखनऊ में जांची गई कॉपिया, सबसे कम उन्नाव 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन ईद की छुट्टी के बाद रविवार को शुरू कर दिया गया। मंडल में अब तक 8,14,603 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। इसमें लखनऊ जिले में सर्वाधिक 1,90,900 और उन्नाव जिले में सबसे कम 82, 769 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गई हैं।

मंडल स्तर पर बनाए गए 23 केंद्र पर मूल्यांकन 18 मार्च से चल रहा है। लखीमपुर खीरी के राजकीय इंटर कॉलेज के मूल्यांकन केंद्र पर सर्वाधिक 19,416 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित की गई हैं। लखनऊ जिला में मूल्यांकन के लिए अब तक हाईस्कूल की कुल 314784 व इंटर मीडिएट की कुल 251019 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। जिनमें आज तक हाईस्कूल की 111221 इंटर मीडिएट की 79679 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण कर लिया गया है।

मंडलीय कंट्रोल रूम प्रभारी व विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मंडल में 2326579 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसमें 814604 का मूल्यांकन हो चुका है। संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मंडलीय कंट्रोल रूम के गठन का मुख्य उद्देश्य मंडल में मूल्यांकन कार्य समय से पूर्ण किया जाना है। मूल्यांकन कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग की जा रही है और एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

जिलेवार हाईस्कूल का मूल्यांकन

जिला प्राप्त उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांक हुआ
सीतापुर  182279  71527
हरदोई  224041  105930
लखीमपुर खीरी 184229  78838
रायबरेली  187283  81188
उन्नाव  190543  43888
जिलेवार इंटरमीडिएट का मूल्यांकन
सीतापुर  146424 48999
हरदोई 146094 48397
लखीमपुर खीरी  168730 57246
रायबरेली  158553  48809
उन्नाव 172600 38881
इतनी कॉपियों का मूल्यांकन बाकी

 

लखनऊ -374903
उन्नाव  255969
रायबरेली - 215839
हरदोई  -215808
सीतापुर -210177
लखीमपुर खीरी -216875

 

ये भी पढ़ें  :
श्रीकृष्ण जन्मस्थान से अयोध्या भेजा गया प्रसाद, रामनवमी पर रामलला को अर्पित

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार