फर्रुखाबाद : महिला ग्राम प्रधान से रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा पर मुकदमा दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद जिले में महिला ग्राम प्रधान से रिश्वत लेने के आरोपी एक दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निसाई में एक जमीन विवाद के मामले में ग्राम प्रधान गीता देवी से कथित रूप से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि सर्किल उपनिरीक्षक सुरेश चाहर ने न केवल नकद धनराशि ली, बल्कि कई किश्तों में ऑनलाइन माध्यम से लाखों रुपये अपने पुत्र पंकज चाहर के खाते में भी ट्रांसफर कराए। इस संबंध में ग्राम प्रधान द्वारा पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई थी।

प्रारंभिक जांच में आरोपों के समर्थन में कुछ तथ्य मिलने के बाद फतेहगढ़ कोतवाली में आरोपी उपनिरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले की शिकायत उच्च स्तर पर भी की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

संबंधित समाचार